जयपुर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर-64 स्थित गणेश पार्क के पास घर के बाहर खड़ी स्कूटी 7 अक्टूबर को सुबह चोरी हो गई। दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसमें दो युवक स्कूटी चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार- परिवादी ने 7 अक्टूबर को प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि उसकी स्कूटी को चोर चुराकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने 8 अक्टूबर को सुबह 10:24 बजे एफआईआर दर्ज की। पहले देखें घटना की 2 PHOTOS सीसीटीवी में कैद हुई वारदात मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और स्कूटी बरामद करने के प्रयास कर रही है। स्कूटी चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। फुटेज में दो युवक स्कूटी ले जाते दिखाई दे रहे हैं।