जयपुर। गुलाबी नगरी के अलग-अलग इलाकों में सीवर, टूटी सड़कें, गंदगी और खुले चैंबर जैसी समस्याएं लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कई जगहों पर सड़क पर बहता गंदा पानी और ओवरफ्लो नालियां आमजन के लिए मुसीबत बन गई हैं, जबकि कुछ इलाकों में खुले चैंबर और टूटे कवर हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। दैनिक भास्कर के ‘समाधान’ सेगमेंट के जरिए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाईं, जिसके बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाई गई। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। आमेर क्षेत्र में सड़क पर बह रही गंदगी आमेर क्षेत्र से रामपाल सैनी ने सड़क पर बह रहे सीवर के गंदे पानी की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इलाके में लंबे समय से सीवर का पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है और गंदगी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वी.टी रोड पर नाली ओवरफ्लो की समस्या वहीं वी.टी रोड चौहारा (मध्यम मार्ग) क्षेत्र से संदीप ने नाले के ओवरफ्लो होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि गली में बना नाला भर चुका है और पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में सड़क और गंदगी का समस्या कनक वृन्दावन टाउनशिप से योगेश कुमार ने खराब सड़क और कचरे की समस्या को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि इलाके की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को बदबू और संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। खुला चैंबर दे रहा हादसों को न्योता जमुना पुरी के शंकर नगर एक्सटेंशन से जितेंद्र बत्रा ने खुले सीवर चैंबर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सड़क के बीचोंबीच चैंबर खुला पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सड़क की समस्या का हुआ समाधान हालांकि, कई क्षेत्रों में शिकायतों के बाद राहत भी मिली है। प्रताप नगर के सेक्टर-6 निवासी रघुराज शर्मा ने पहले सड़क खुदी होने और पानी बर्बाद होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सेक्टर 65 से 70 के बीच सड़क करीब 10 महीनों से खुदी हुई थी और हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करवा दिया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। टूटी नाली की समस्या का हुआ समाधान इसी तरह सोडाला के जमुना नगर क्षेत्र से बी.आर. प्रजापत ने टूटे नाले के कवर और गंदगी की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया था कि सड़क के बीच नाली का कवर टूटा हुआ था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत के बाद वार्ड पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत कार्रवाई कर कवर बदलवाए और क्षेत्र में साफ-सफाई भी करवाई। दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ त्वरित कार्रवाई और जनसमस्याओं के समाधान को देखते हुए दशरथ सिंह शेखावत को आज का ‘पब्लिक स्टार’ चुना गया है। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी दुर्घटना टल गई और क्षेत्र को राहत मिली। दैनिक भास्कर के ‘समाधान’ सेगमेंट के जरिए लगातार सामने आ रही ये शिकायतें शहर की जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं। वहीं, शिकायतों के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता लोगों में भरोसा भी जगा रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों तक सीधे पहुंच रहीं जन समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर के मुरलीपुरा में ठीक हुई टूटे झूलों की समस्या:पब्लिक की शिकायतों पर तुरंत हो रहा समाधान; रविन्द्र सिंह बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 2. जयपुर में गंदे पानी, जलभराव और कचरे से लोग परेशान:शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में, ओम थानवी बने ‘पब्लिक स्टार ऑफिसर’ 3. मांगियावास में एक दिन में ठीक हुई सीवर समस्या:शिकायतों के बाद कई इलाकों में मिला समाधान; ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में बदहाल व्यवस्थाओं की खुली पोल:अंधेरे में गलियां, कहीं सीवर से लबालब सड़कें; शिकायतों के समाधान से लोगों को मिली राहत 5.जयपुर में जनता की नहीं सुनी जा रही परेशानी:सड़क, सफाई, सीवरेज जैसी समस्याओं का लगा अंबार, राहुल अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' 6.भास्कर समाधान पर उजागर हो रही जयपुर की समस्याएं:कई कॉलोनियों में गंदगी, टूटी सड़कें और आवारा पशुओं से जनता परेशान, राहुल बने 'पब्लिक के स्टार' 7. जयपुर की कई कॉलोनियों में हालात खराब:प्रताप नगर के सेक्टर 28 में गंदगी, सीवर से जनता परेशान, भास्कर ‘समाधान’ से आदर्श नगर-झोटवाड़ा में राहत 8. झोटवाड़ा में 15 साल से नहीं बनी सड़क:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, रविंद्र बने पब्लिक के स्टार 9.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन - प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज 10.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार