जयपुर में बुनियादी सुविधाओं की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कहीं लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल रहा, तो कहीं जाम सीवर और अधूरी सड़कें आमजन की परेशानी बढ़ा रही हैं। कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि गंदगी और जलभराव से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए जब इन समस्याओं को उठाया गया, तो जिम्मेदार विभागों तक बात पहुंची और कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली। इससे यह साफ है कि जनआवाज अब असर दिखा रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। प्रताप नगर में गंदा पीने का पानी सेक्टर-26 से विश्वनाथ शर्मा ने पोस्ट किया कि 262 ब्लॉक में पीने का पानी बेहद गंदा आ रहा है। इसे पीने से लोगों के बीमार होने का डर बना हुआ है। सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी शिवपुरा रोड, सेक्टर-6 से कमलेश चौधरी ने बताया कि सीवर चैंबर लीक हो रहा है, जिससे गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल जाता है और लोगों को परेशानी होती है। नाली सफाई के बाद भी कचरा नहीं उठा विद्याधर नगर से दिनेश सिंह ने पोस्ट किया कि नालियों की सफाई के बाद कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया गया और नाली भी ठीक से साफ नहीं हुई, जिससे गंदगी बनी हुई है। जगतपुरा में अधूरा सड़क काम मायापुरी, जगतपुरा से विजय गुप्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 112 में सड़क का काम बीच में ही बंद कर दिया गया है, जिससे पानी भर जाता है और आवागमन में दिक्कत होती है। राम विहार में जाम सीवर हुआ ठीक वार्ड 68, ग्रेटर से जितेंद्र कुमार सुरोलिया ने पोस्ट किया था कि राम विहार, जनक पैराडाइज के पास सीवर लाइन का चैंबर ब्लॉक था और पानी ओवरफ्लो हो रहा था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया, जिससे लोगों को राहत मिली। स्ट्रीट लाइट हुई ठीक जितेंद्र ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब थी। शिकायत के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। आज के पब्लिक के स्टार: प्रदीप शर्मा जयपुर. के रहने वाले जितेंद्र ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब थी। स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में प्रदीप शर्मा (XEN) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करवाई और खराब लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी हुई। शहर में जहां एक ओर कई समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं, वहीं कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई यह उम्मीद जगाती है कि यदि जिम्मेदार विभाग सक्रिय हों, तो जनता की परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 2.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 3.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 8.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 9.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन 10.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’