जयपुर दिल्ली रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रविवार को 11 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें जयपुर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन को कैंसिल किया गया है। वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया - जयपुर-बांदीकुई सेक्शन के दौसा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें कैंसिल रहेगी.. इन ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है… इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा… ये ट्रेनें देरी से चलेंगी जोधपुर-वाराणसी सिटी (14864) 5 अप्रैल को रास्ते में करीब 30 मिनट लेट रहेगी, जबकि कामाख्या-उदयपुर सिटी (19616) 2 अप्रैल को अपने सफर में करीब 1 घंटे 20 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।