प्रदेश के सभी जिलों के RGHS दवा विक्रेता आज सुबह जयपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे। दवा विक्रेताओं के स्वास्थ्य भवन पहुंचते ही गार्डों ने गेट बंद कर दिया। इसके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। करीब एक घंटे बाद प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। प्रदर्शन प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया गया। सभी अशोक नगर में डियर पार्क के पास न्यू आरजीएचएस ऑफिस, स्वास्थ्य भवन के सामने पहुंचे। एक घंटे तक धूप में प्रदर्शन करते रहे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। 11 महीनों से भुगतान नहीं मिलने पर आक्रोश आरजीएचएस दवा विक्रेताओं ने कहा कि मामला लंबे समय से लंबित भुगतान का है। पिछले 11 महीनों से नियमित भुगतान नहीं हुआ है। जैसे किसी के 2 लाख रुपए बकाया है तो उसे केवल 10 हजार रुपए ही दिए गए है। अधिकृत केमिस्ट लंबे समय से भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इससे दवा विक्रेताओं में आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया करीब एक घंटे बाद प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। RGHS प्रोजेक्ट डायरेक्टर निधि पटेल और CEO राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी हरजीलाल अटल से वार्ता हुई। प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेटरी गायत्री राठौर और फाइनेंस डिपार्टमेंट में लंबित भुगतान को लेकर बैठक की जाएगी। दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांग