जयपुर के रामगंज इलाके में दो पक्षों में बच्चों की कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिजन आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे। इसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। घटना मंगलवार देर रात रामगंज इलाके में संजय बाजार की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से 8 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संजय बाजार और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है। देखिए घटना से जुड़े PHOTOS…