जयपुर में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय रास्ते में सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चियों को रोककर अश्लील हरकत की। मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को राउंडअप किया है। पुलिस ने बताया- एक मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड पर नाबालिग स्कूल छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप है। नाबालिग लड़कियां शुक्रवार सुबह पैदल-पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में मिले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने नाबालिग स्कूल छात्राओं को रोक अश्लील हरकत की। चिल्लाने पर मौके से भागा गार्ड आरोपी गार्ड ने नाबालिग लड़कियों को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए। विरोध कर चिल्लाने पर आरोपी गार्ड वहां से चला गया। नाबालिग छात्राओं ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के शिकायत लेकर पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी गार्ड को पूछताछ के लिए राउंडअप किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए ले लिया है।