राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए झालावाड़ जिले की टीम में वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकादमी के 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी 8 से 10 मई तक जयपुर में होने वाली चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जून महीने में देहरादून में होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए राज्य टीम में शामिल किया जाएगा। झालावाड़ जिले की टीम की कोच अनीता मालव होंगी, जबकि रोहित यादव मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे। रोहित यादव राष्ट्रीय कराटे रेफरी की परीक्षा में भी शामिल होंगे। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई इस उपलब्धि पर राज्य हेपकिडो संघ के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा, खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी मनोज शर्मा, उदयभान सिंह, कराटे कोच अनीता मालव, रोहित यादव, शिव धाकड़, गोपाल धाकड़, मनोज खलोरा और कपीश खलोरा सहित सभी खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। चयनित खिलाड़ियों में निर्वी अग्रवाल, लविका जादौन, दर्शी सेन, प्रांजल सोनी, हितांशी गौतम, शुभांगी भटनागर, श्रीनिका नेमा, भूमिका राठौर, आराध्या राठौर, निर्वी पाटीदार, शादमा सदफ, चहल तिलकर, द्रविका तिलकर, भूमिजा शर्मा, अनाया नागर, लोकाम्या वैष्णव, हिमाक्ष मित्तल, उद्विक सिंह सोलंकी, लक्ष्य जादौन, भव्यांश यादव, विट्ठल सोनी, चंदन लोधा, आराध्य राठौर, मोहित सिंह, बाहुल्य जैन, ध्रुव वर्मा, राघव मालव, नक्श शर्मा और आराध्य गौतम शामिल हैं।