जयपुर में कहीं गलियों में मलबा और पत्थर पड़े होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, तो कहीं कचरा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से खराब हैं, जबकि मरम्मत के बाद भी सड़क दोबारा टूटने की समस्या सामने आ रही है। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, एक समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' कालवाड़ रोड स्थित पटेल नगर से दिलीप गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पीने के लिए गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने कार्रवाई करवाते हुए पेयजल की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन राजेश त्यागी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान सोडाला के सुंदर विहार से रौनक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। इनके सड़कों पर घूमने से स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गली में पड़े पत्थर और मलबे से रास्ता बाधित वैशाली नगर, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से संजना ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा पड़ा हुआ है। इसके कारण लोगों को रास्ते से आने-जाने में परेशानी होती है। गली में मलबा पड़ा होने से आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पत्थर और मलबा हटवाकर रास्ता साफ करवाने की मांग की है, ताकि आवाजाही आसान हो सके। नगर निगम की गाड़ी रोज आती है, फिर भी नहीं उठता कचरा लक्ष्मण कॉलोनी, सोडाला से ललित जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ी रोज आती है, लेकिन कचरा नहीं उठाती। इससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कचरा जमा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नियमित रूप से कचरा उठवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। एक साल से ज्यादा समय बीता, अब तक ठीक नहीं हुई सड़क टोंक फाटक, चित्रगुप्त नगर से नवीन शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी सड़क को खराब हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। लंबे समय से सड़क ठीक नहीं होने के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। निर्माण के बाद फिर टूटी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल देवी नगर, कटेवा नगर से ललित जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पहले टूटी हुई थी। इसके बाद सड़क का निर्माण करवाया गया, लेकिन सही तरीके से निर्माण नहीं होने के कारण सड़क फिर से टूट गई। इससे लोगों को दोबारा आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क का उचित तरीके से निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि बार-बार सड़क टूटने की समस्या से राहत मिल सके। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. कालवाड़ रोड पर गंदे पेयजल की समस्या हुई दूर:ट्रैफिक सिग्नल, कचरा, सीवरेज और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. गोपी विहार में 10 दिन से खराब लाइट हुई ठीक:बिजली के खुले तार, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार', बंदरों की समस्या,अंडरपास की गंदगी हुई दूर 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें