अलवर में 2 हजार नकली किताबें जब्त की गई हैं। राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल जयपुर की टीम ने अलवर के मन्नी का बड़ पर शनिवार शाम को कार्रवाई की है। कॉपीराइट एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई। पाठ्यपुस्तक मंडल जयपुर के सहायक सचिव उमेश शर्मा ने बताया- शिकायत मिली थी कि अलवर में अग्रवाल पुस्तक भंडार पर बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी व आरबीएससी की नकली किताबें बेची जा रही हैं। यहां आकर दुकान में जांच की। तब करीब 2 हजार किताबें अलग-अलग कक्षाओं की मिली हैं। जो रिसाइकिल पेपर पर छपी हुई हैं। इन पर एनसीईआरटी का वाटरमार्क भी नहीं है। ये सब कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन है। तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई यहां मिली नकली किताबें जब्त कर ली हैं। पहले भी अलवर में नकली किताबें मिलने की सूचना मिली थी। उसके बाद जब्ती की तीसरी बड़ी कार्रवाई की गई। घटिया कागज की किताबें बेच रहे थे सहायक सचिव ने बताया- दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लालच में नकली किताबें लेकर आते हैं। ग्राहक को जानकारी नहीं होती है। लेकिन नकली किताबों को कागज घटिया होता है। इसमें हल्की स्याही काम ली जाती है। इससे बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ता है। अब मुकदमा दर्ज कर आगे कार्यवाही की जाएगी। पुस्तक विक्रेता का लाईसेंस भी रद्द हो सकता है।