भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत जयपुर से टोंक जाते समय निवाई सीमा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़‌ का जोरदार स्वागत किया गया। निवाई तहसील के अरनिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामसहाय वर्मा और मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में यह स्वागत किया। इस अवसर पर नारायण लाल शर्मा, गोपाल दास स्वामी, दिनेश चौधरी, अशोक सोनी, मंडल महामंत्री शंभू दयाल शर्मा, रामनारायण कुमावत, शिवराज गुर्जर, चतुर्भुज कुमावत, गजानंद कुमावत और मोतीलाल सेन सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।