जयपुर में शनिवार को जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर जाते हुए ट्रैफिक का खास ध्यान रखें। शहर में कल एक साथ दो बड़े इवेंट हैं। इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। अलग जाम से बचना चाहते है तो दूसरे रास्तों को इस्तेमाल करें। वहीं शनिवार दिन में वाइस प्रेसिडेंट सीपी राधाकृष्णन की विजिट के दौरान जेएलएन मार्ग और टोंक रोड व आस-पास के रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। शाम को आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान टोंक रोड, रामबाग चौराहा, सहकार मार्ग, लालकोठी और सी-स्कीम सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ेगा। SMS स्टेडियम में शनिवार शाम 7:30 बजे से IPL टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा। क्रिकेट मैच के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। 1 हजार से ज्यादा जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे दिन में वाइस प्रेसिडेंट और शाम को SMS स्टेडियम में IPL- क्रिकेट मैच के चलते 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था में 12 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और 17 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा 20 सब इंस्पेक्टर, 430 जवान, आधा दर्जन आरएसी कंपनियां, 300 होमगार्ड, ईआरटी, क्यूआरटी, घुड़सवार और स्नाइपर भी तैनात रहेंगे, जो शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को 100 अतिरिक्त जवान दिए गए हैं, जिन्हें प्रमुख प्वाइंट्स पर तैनात किया जाएगा। अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार ने कहा- वीवीआईपी विजिट और IPL मैच को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आमजन की सुविधा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस व्यवस्था के लिए 12 एडीसीपी अधिकारियों सहित 1 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मैच के दौरान यहां ट्रैफिक ज्यादा रहेगा, लोग ध्यान रखें