जयपुर में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचल दिया। वैन उन्हें करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। आसपास खड़े लोगों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। गंभीर घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महेश नगर थाना इलाके में चौधरी कॉलोनी की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पहले देखिए, हादसे से जुड़े CCTV फुटेज… सांस लेने में तकलीफ होने पर घर के बाहर बैठी थी ASI महेंद्र सिंह ने बताया- महेश नगर के करतारपुरा स्थित चौधरी कॉलोनी की रहने वाली कलावती गुर्जर (63) को अस्थमा था। सांस लेने में परेशानी होने पर बुधवार दोपहर वे घर के बाहर आकर बैठ गई थीं। पास वाले घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था और बाहर सीमेंट पड़ा था। दो लोग भी खड़े थे, जिनसे महिला बात कर रही थी। गली में कुछ दूरी पर एक वैन खड़ी थी। ड्राइवर ने वैन स्टार्ट की और महिला की तरफ जाते हुए टक्कर मार दी। वैन महिला को घसीटते हुए उसके ऊपर से निकल गई। वहीं पास में खड़े दो लोग पीछे हटे तो उनकी जान बच गई। हादसे के बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। महिला को तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल भेजा गया। गुरुवार को शव परिवार को सौंप दिया। कलावती के पति हनुमान सहाय का करीब एक महीने पहले ही बीमारी के कारण निधन हुआ था। उनके 3 बेटे हैं। … यह खबर भी पढ़ें… बयाना में बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, VIDEO:इलाज के दौरान मौत, IIT की तैयारी कर रहा था; तीन दिन पहले ही घर आया था दुकान पर पिता को खाना देने आए 19 साल के युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना भरतपुर जिले के बयाना कस्बे के वेयर हाउस रोड की है। (पूरी खबर पढ़ें)