जयपुर में एक युवक पर जानेलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पैदल घर लौटते समय बाइक पर आए दो बदमाशों ने हमला किया। ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मुंह-कंधे की हड्डी तोड़कर हमलावर फरार हो गए। घायल युवक का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खोराबीसल थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर गुरुवार रात FIR दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पैदल घर लौटते समय हमला हेड कॉन्स्टेबल अजीत सिंह ने बताया- खोराबीसल के चतरपुरा निवासी तरुण सिंह (28) पर हमला हुआ। वह जिम खोलने की तैयारी में लगा हुआ है। शनिवार रात करीब 8:15 बजे वह खोराबीसल से चतरपुरा रोड होते हुए पैदल घर लौट रहा था। चेहरे व सिर पर ईंट से वार घर से करीब 800 मीटर पहले चतरपुरा रोड पर बाइक से आए दो बदमाशों ने पीछे से ईंट से चेहरे और सिर पर हमला किया। अचानक हुए हमले में बदमाशों ने ईंट से सिर-चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। मुंह-कंधे की हड्डी तोड़ने के साथ ही बुरी तरह लहूलुहान कर वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ हालत में मिलने पर परिजनों को सूचित कर तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। SMS हॉस्पिटल किया रेफर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर्स ने उसे SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है।