जयपुर में किडनैप कर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावर जबरन उसे कार में डालकर ले गए थे। मालपुरा गेट थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है। एसआई रामकिशोर ने बताया- चाकसू के गांव टुटोली के रहने वाले अशोक मीणा ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त विनोद के साथ इंडिया गेट चौराहे पर किसी काम से आया था। इसी दौरान स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन-चार लड़कों नीचे उतरे। उसे पकड़ जबरन कार में डाल लिया। कार में उठा ले जाने के दौरान उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चलती कार में उसके साथ जबरन मारपीट कर काफी देर इधर-उधर घुमाते रहे। इसके बाद उसे चलती कार से फेंक हमलावर फरार हो गए। मालपुरा गेट थाने पहुंचे पीड़ित युवक ने किडनैप कर मारपीट का मामला दर्ज करवाया।