जैसलमेर में आयकर विभाग जोधपुर की 5 सदस्यीय विशेष टीम ने दि जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB) की मुख्य शाखा में जांच की कार्रवाई की। टीम ने बैंक के संदिग्ध खातों, जमा राशि और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले। मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। जानकारी के अनुसार बुधवार को टीम के लौटने के बाद सामने आया कि बैंक में जांच के दौरान टीम को 1500 ऐसे अकाउंट मिले है। जिनमें से करीब 1100 खातों में पैन कार्ड लिंक नहीं पाया गया। आयकर विभाग ने बैंक प्रबंधन को 1 महीने के भीतर ग्राहकों से पैन कार्ड लेकर अकांउट से अटैच करने का समय दिया है। ताकि वे विभाग की नजर में रहे। जांच के बाद बुधवार को टीम लौट गई। 2 लाख से अधिक के लेनदेन पर नजर आयकर विभाग की टीम ने 2 लाख रुपए और उससे अधिक राशि के बड़े वित्तीय लेनदेन की विस्तृत स्क्रूटनी की है। बैंक में अधिकांश खाते स्थानीय किसानों की योजना से जुड़े लाभार्थियों के हैं। इस कारण विभागीय टीम का मुख्य फोकस इस बात की जांच पर रहा कि इन खातों के जरिए किसी प्रकार का अघोषित लेन-देन या नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है। एफडी को रिकॉर्ड में दर्शाने के निर्देश जानकारी के अनुसार जांच के दौरान टीम को कुछ ऐसी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी मिलीं, जो बैंकिंग सिस्टम में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं हो रही थीं इस पर आयकर विभाग ने बैंक प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी एफडी को नियमानुसार सिस्टम में शो किया जाए। आयकर विभाग की इस पड़ताल के बाद बैंक प्रबंधन अब आयकर विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बिना पैन वाले खातों का केवाईसी (KYC) पूर्ण कराने की तैयारी में जुट गया है। …………………. ये खबर भी पढ़ें… दी जैसलमेर सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक में IT का सर्च:बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही टीम; इसमें किसानों और जीरामजी से जुड़े खाते जैसलमेर में आयकर विभाग, जोधपुर की 5 लोगों की टीम ने मंगलवार सुबह दी जैसलमेर सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड' की मुख्य शाखा में सर्च चलाया है। टीम बैंक में मौजूद संदिग्ध खातों और उनके लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा हाल ही में उप रजिस्ट्रार कार्यालय में की गई छापेमारी की अगली कड़ी है। यह जांच सुबह 11 बजे से अब तक लगातार जारी है। (पूरी खबर पढ़ें)