जैसलमेर में पड़ोसी ने 12 साल की बच्ची से रेप किया। माता-पिता बाहर काम पर मजदूरी करने गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को डिटेन किया है। बच्ची फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और घटना के समय काम पर गए हुए थे। बीती शाम जब वे घर लौटे तो बेटी को गायब पाकर उनकी रूह कांप गई। काफी तलाश के बाद बच्ची मोहल्ले में ही मिली। बदहवास हालत में बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया- बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल बोर्ड से उसका परीक्षण करवाया जाएगा।