झणकली गांव के रेवंत दान भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए है। यह पदोन्नति नई दिल्ली में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद गृह मंत्रालय की जारी अधिसूचना के अनुसार हुई। रेवंत दान वर्तमान में जैसलमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए पहचाना जाता है और गणतंत्र दिवस 2026 पर सराहनीय सेवा के लिए उत्कर्ष मेडल से सम्मानित किया था। उन्होंने बाड़मेर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक हासिल किया।