सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने मांग रखी थी। रेल मंत्रालय ने जैसलमेर के भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों, लीलन एक्सप्रेस-बांद्रा-जैसलमेर एक्सप्रेस के ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर गजेंद्र सिंह शेखावत को सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। अब प्रसिद्ध 'भादरिया राय मंदिर' जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। इन दो ट्रेनों का होगा ठहराव रेल मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर अब निम्नलिखित दो जोड़ी ट्रेनों का नियमित ठहराव होगा: पर्यटन और जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मांग को लेकर लंबे समय से पैरवी की थी। भादरिया लाठी स्टेशन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां विख्यात भादरिया राय माता जी का मंदिर और एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत लाइब्रेरी स्थित है। ट्रेनों के रुकने से अब मुंबई और जयपुर जैसे बड़े शहरों से सीधे आने वाले पर्यटकों और भक्तों को लाठी स्टेशन पर ही उतरने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यात्रियों को जैसलमेर या पोकरण उतरकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। रेल मंत्री का आभार जताया शेखावत ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के रेल नेटवर्क और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने पत्र में कहा कि शेखावत के साथ हुई पिछली चर्चा के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है ताकि आम जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करवाकर क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दिया है। व्यापारिक दृष्टि से भी यह फैसला काफी मददगार साबित होगा। रेलवे जल्द ही इन ट्रेनों के ठहराव की निश्चित समय-सारणी (टाइम टेबल) जारी कर देगा।