ब्यवार जिले में सिस्टम की लापरवाही से एक स्कूल स्टूडेंट की मौत हो गई। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से छात्र का हाथ टच हो गया था। बारिश में हुए फॉल्ट के कारण इस पोल में करंट फैला हुआ था, लेकिन डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी नहीं थी। करंट लगते ही छात्र भरत रूणेचा (15) गिरकर बेहोश गया। हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना जिले के जैतारण में मंगलवार शाम 6 बजे की है। भरत ने पिछले साल 10वीं में जिले में टॉप किया था। इस साल भी वो क्लास में फर्स्ट आया था। जमीन पर तड़पता रहा, पड़ोसियों ने लाइट बंद करवाई जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को जैतारण कस्बे में बारिश हो रही थी। भरत ​किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच भरत का हाथ बिजली के पोल से टच हो गया। भरत को जब पड़ोसियों ने देखा तो डिस्कॉम से लाइट बंद करवाई। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जैतारण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जोधपुर के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में भरत ने दम तोड़ दिया। पिता ऑटो ड्राइवर, बेटे को गिफ्ट में मिली थी कार भरत जैतारण की मरूधर स्कूल में पढ़ता था। पिछली बार दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में उसने स्कूल में टॉप किया था। उसे 98.33 प्रतिशत नंबर मिले थे। इस साल 11वीं में भी उसने क्लास में टॉप किया था। उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं। जैतारण थानाप्रभारी धोलाराम परिहार ने बताया कि बुधवार को भरत के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया था। …. बारिश में करंट से मौत…ये खबर भी पढ़िए जयपुर में भी बारिश में बिजली के पोल से करंट लगने से एक हादसा हुआ था। इसमें आरएएस की तैयारी कर रहे रहे युवक की मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पढ़िए पूरी खबर…