बाड़मेर | जाखड़ों की ढाणी के निशानेबाज जूंजाराम जाखड़ ने जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित राजस्थान स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2026 में 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में जूंजाराम ने पूरे फोकस और सटीक निशाने के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और गांव व जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया। वह जोधपुर स्थित सनसिटी शूटिंग अकादमी में कोच सतपाल सिंह राठौड़ और कोच अक्षय मलिक के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कोच सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि जूंजाराम पहले भी कई पदक जीत चुके हैं और यह सफलता उनकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में जूंजाराम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।