राजस्थान पुलिस के महा निदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा गुरुवार शाम 5.30 बजे जालोर पहुंचे। पुलिस लाइन में जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों पर अंकुश बैठक में डीजीपी शर्मा ने नशा तस्करी, साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। बीट कांस्टेबलों को अपने क्षेत्र के ग्रामीणों से नियमित संपर्क रखने और प्रत्येक परिवार से कम से कम एक मोबाइल नंबर जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस और लोगों के बीच संवाद बेहतर हो सके। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा- जालोर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इस पर पूरी तरह से अकुश लगाया जाएगा। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया। बैठक में एडीजी हवासिंह घूमरिया, आईजी सत्येंद्र सिंह, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।