जालोर के होड़ड़ी नाड़ी डूब क्षेत्र में बिना अनुमति बने भवन में बेकरी चलने की शिकायत पर रविवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नायब तहसीलदार, नगर परिषद की टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मकान और बेकरी से जुड़े सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स मांगे और उनकी जांच शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि डाक्यूमेंट्स में गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम होड़ड़ी नाड़ी डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से मकान बनाकर उसमें बेकरी चलाने की शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। शिकायत के बाद रविवार शाम नायब तहसीलदार दिलीप सिंह पंवार, नगर परिषद एईएन नरेन्द्र कुमार बैरवा, जमादार रविन्द्र आर्य, नगर परिषद की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भवन और बेकरी के डाक्यूमेंट्स की जांच निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन निर्माण की मंजूरी, जमीन से जुड़े डाक्यूमेंट्स और बेकरी चलाने के लिए जरूरी अनुमति पत्रों की जानकारी ली। टीम ने भवन और बेकरी से जुड़े रिकॉर्ड अपने स्तर पर जांच के लिए लिए हैं। शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई नायब तहसीलदार दिलीप सिंह पंवार ने बताया कि अवैध निर्माण और रहवासी मकान में व्यावसायिक गतिविधियां चलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। प्रशासन ने बताया कि अब सभी डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। यदि निर्माण या बेकरी संचालन नियमों के खिलाफ मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।