जालोर के बावतरा गांव के दो सगे भाइयों ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। दोनों ने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। हीर सिंह राजपुरोहित ने 720 में से 644 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1906वीं रैंक हासिल की। जबकि उनके छोटे भाई यशपाल सिंह राजपुरोहित ने 611 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 7045वीं रैंक हासिल की है। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता अमर सिंह राजपुरोहित और बड़े भाई उत्तम सिंह राजपुरोहित को दिया। एक ही परिवार के दो भाइयों की पहली ही कोशिश में सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं जालोर के भीनमाल निवासी रौनक राठी (18) पुत्र महेश राठी ने भी NEET UG परीक्षा में सफलता हासिल की है। रोनक ने ऑल इंडिया 166118वीं रैंक हासिल की है। वह पिछले दो साल से अहमदाबाद में रहकर NEET की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता कॉस्मेटिक का व्यवसाय करते हैं।