पंचायतीराज चुनाव के दूसरे फेज में शुक्रवार को जालोर जिले की 7 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग हुईं। वहीं आहोर पंचायत समिति की बावड़ी ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग की आशंका के चलते ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध जताया। उम्मेदाबाद के मांडवला ग्राम पंचायत में महिला वोटर सीता देवी ने वोट नहीं डलवाने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत मांडवला के वार्ड संख्या 11 की मतदाता सीता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी जगह मतदान कर्मचारियों ने किसी अन्य से वोट डलवा दिया। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। देखिए- अब तक हुए मतदान का प्रतिशत यहां होगे तीसरे और चौथे चरण में चुनाव 7 पंचायत समितियों में मतदाता की संख्या