जालोर शहर समेत जिले भर में जिले भर में सोमवार को जमकर बारिश हुई। जिससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने जालोर में तीन दिन और तेज बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को मानसून सक्रिय होने के साथ जालोर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई थी। इसके बाद जिले में कई बारिश नहीं होने से जालोर जिले में तेज उमस का दौर चल रहा था। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे शुरू बारिश करीब डेढ़ घंटे तक तेज हुई उसके बाद शाम तक रिमझिम का दौर चल रहा है। जालोर के जसवंतपुरा की बाड़ी नदी में पानी की आवक हुई हैं। यह नदी सिरोही के मालेश्वर की पहाड़ियों से आती। जिसमें करीब 1 फीट तक पानी की आवक हुई हैं। वहीं मौसम विभाग जालोर में तीन दिन तक और आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। जालोर में बारिश के आंकड़े