जालोर में शुक्रवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी बारिश होने के साथ 13-15 किमी की गति ठंड़ी हवाओं का दौर चल रहा हैं। जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली हैं। बता दे प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के प्रभाव से जालोर में दो-तीन दिन से बादल छाए रहने के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे हल्की बूंदाबांदी बारिश हुई और सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ हैं। हालांकि जिले आज कई भी बारिश नहीं हुई हैं। जिससे दिन व रात के तापमान 19 व दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया हैं। ठंडी हवाओं के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिली हैं। इससे पूर्व भी जालोर में पिछले करीब 10 दिन से लगातार बादलों की आवाजाही के प्रभाव से गर्मी अपना रंग नहीं दिखा पा रही हैं। पिछले साल इन दिनों 40 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार अभी तक 33 डिग्री ही दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग ने जालोर समेत जिले भर में आज समेत दो दिन तक घने बादल छाए रहने के साथ ही बिजली समकने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं।