जालोर में पार्किंग में बाइक टच होने पर विवाद हो गया। आवेश में आए युवक ने पुलिस के सामने महिला को पीट दिया। जोरदार घूंसा मारने के बाद गर्दन पकड़कर नाले के पास सड़क पर गिरा दिया। मौके पर मौजूद बुजुर्ग महिला का बचाव किया।घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए। मामला भीनमाल में महावीर चौराहे का है। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई, जिसका वीडियो आज सामने आया है। पहले देखिए घटना से जुड़े PHOTOS … हेड कॉन्स्टेबल बोले- गश्त के दौरान पहुंचकर कराया बीच-बचाव हेड कॉन्स्टेबल राकेश बिश्नोई ने बताया - घटना के दौरान DSP शंकरलाल मंसूरिया बाजार से निकल रहे थे। झगड़ा होते देख रोककर मौके पर पहुंचा। लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष मौके से निकल गए। थानाधिकारी बोले - VIDEO के आधार पर आरोपियों की तलाश भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया - फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। हालांकि रविवार को मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।