जांगिड़ ब्राह्मण समाज, चारों पट्टियां ब्यावर की आम सभा 18 जुलाई को होगी। बैठक मेवाड़ी गेट स्थित श्री विश्वकर्मा भवन में शाम 4 बजे रखी गई है। बैठक 11 सदस्यीय निर्णायक मंडल समिति के तत्वावधान में होगी। आम सभा में वर्ष 2019 से अप्रैल 2026 तक की पूर्व कार्यकारिणी के आय-व्यय की ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा होगी। प्रतापनगर स्थित भवन निर्माण की ऑडिट रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में आगामी प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया तय करने का एजेंडा भी रहेगा। समिति ने कहा कि हिसाब-किताब से जुड़ी यह अंतिम और निर्णायक सभा होगी। इसके बाद केवल चुनावी प्रक्रिया के लिए बैठक होगी।