भीलवाड़ा जीतो लेडीज विंग भीलवाड़ा ने नए कार्यकाल के पहले गेट-टू-गेदर नव्या उल्लास का आयोजन चौधरी डांगी जीतो हाउस में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सदस्यों का अभिनंदन और संगठन की नई टीम के साथ परिचय बढ़ाना रहा। अध्यक्षता नेहा नाहर ने की। इस मौके पर राजस्थान जोन की सेक्रेटरी नीतू ओसवाल, राजस्थान जोन की कन्वीनर ऋतु चौधरी और भीलवाड़ा लेडीज विंग की पहली चेयरपर्सन कमला चौधरी उपस्थित रहीं। आयोजन में बताया कि इस अवसर पर 90 नए सदस्यों को लेडीज विंग परिवार में शामिल कर स्वागत किया। समारोह में लगभग 250 महिलाओं ने भागीदारी की। संचालन एंकर कमल बिलोची ने किया। आइस-ब्रेकिंग खेल, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे आयोजन को ऊर्जा से भर दिया। अंत में उपहार वितरण और स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।