शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोग अंधेरे में आने-जाने को मजबूर हैं, तो कहीं टूटी सड़क, अधूरे निर्माण और बेसहारा पशुओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं का समाधान किया है। आज के स्टार ऑफिसर जेईएन हरिराम ने भी त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समाधानों पर जिससे लोगों को राहत मिली… जेइएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' रीको तिराहा से संजय सैनी ने पोस्ट किया था कि बीच रोड़ पर पानी का पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इस वजह से बहुत बार हादसे भी हो चुके है। खराब सड़क के कारण कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। समस्या सामने आने के बाद जेइएन हरिराम ने गड्ढे को भरवाकर के समाधान करवा दिया। अधूरे सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान महाराणा प्रताप नगर से शुभम शर्मा ने समस्या पोस्ट की थी कि पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास की गली में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खुदाई की गई थी, जिसके बाद सड़क के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद सड़क निर्माण कर समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को राहत मिली। अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बंद स्ट्रीट लाइट से फैल रहा अंधेरा हनुमान नगर से महावीर प्रसाद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। रात के समय कॉलोनी में अंधेरा बना रहता है। बच्चे, बुजुर्गों को भी रात के समय बाहर निकलने में डर लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है। खराब सड़क से आवाजाही प्रभावित महाराणा प्रताप नगर से अशोक चौधरी ने पोस्ट किया कि किशन कॉलोनी में अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। खराब सड़क के कारण आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सड़क के खराब होने की वजह से धूल, मिट्टी भी बहुत उड़ती है। बेसहारा पशुओं के जमावड़े से परेशान शामली रोड, जिला स्टेडियम के सामने से महेश खोखर ने पोस्ट किया कि गणेश विहार में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान करते है। कॉलोनी में कुत्तो का जमावड़ा हमेशा रहता है। डर के कारण कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता है। टूटी सड़क बनी परेशानी का कारण कुरैशी मोहल्ले से देवेंद्र ने पोस्ट कर बताया कि भगत सिंह मार्केट में सड़क काफी समय से टूटी हुई है। जगह- जगह गड्ढे भी बने हुए है। इस वजह से बहुत बार हादसे भी हो चुके है। खराब सड़क के कारण कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.रेल्वे अंडरपास में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान:टूटी सीवरेज लाइन, आवारा पशु और सड़क-पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से परेशान लोग 2. सीकर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या का हुआ समाधान:जाम नालियां, टूटी नाली और टूटे सीवर चेंबर की शिकायतें भी सामने आई, जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.चांदपोल में महज 1 घंटे में साफ हुआ कचरा:सीकर के राघव विहार में परिषद ने बनाई पक्की सड़क, AEN विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.राघव विहार में सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान:शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर और बेसहारा पशुओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी 6.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 7.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 10.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर'