झालावाड़ शहर में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के एक बड़े ऑनलाइन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अलग-अलग समय अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गुरुवार को 2 आरोपी पकड़े हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने चौथमल कश्यप और नाजिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान अन्य अपराधियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दो हार्डकोर आरोपी अमित जैन और विकास गुर्जर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी कानून से बचने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते ऐसे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस टीम के सीआई मुकेश कुमार मीणा, एएसआई रघुनाथ प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल राजेश स्वामी, धर्मेन्द्र बेनीवाल और संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।