झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से राष्ट्रव्यापी 'सेवा ही सप्ताह' के तहत सोमवार को जिलेभर में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाई वितरण शिविर लगाए जाएंगे। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन 'सेवा ही सप्ताह' के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर झालावाड़ प्रखंड की कच्ची बस्ती नई जेल रोड, असनावर में एसटी भवन भील समाज धर्मशाला, बकानी में गायत्री मंदिर ट्रस्ट, रटलाई और मनोहरथाना में बाबा रामदेव मंदिर सहित कई स्थानों पर आयोजित होंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इन शिविरों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 ग्राम पंचायतों में कल होंगे ग्रामीण सेवा शिविर सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक यह शिविर लगाए जा रहे है। एडीएम अनुराग भार्गव ने बताया कि सोमवार को झालावाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत गरवाड़ा व करलगांव, पिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत ओड़ियाखेड़ी एवं शेरपुर, भवानीमण्डी उपखंड की ग्राम पंचायत पगारिया व पीपलिया, गंगधार उपखंड की ग्राम पंचायत कीटिया, अकलेरा उपखंड की ग्राम पंचायत थनावद व मैठून, मनोहरथाना उपखंड की ग्राम पंचायत जावर व शोरती और खानपुर उपखंड की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ाडूण्डी व जरगा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को एबीवीपी झालावाड़ की ओर से पीजी कॉलेज के ऑटोडोरियंम में आयोजित होने वाले संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स भाग लेंगे।