झालावाड़ में भाजपा मंडल ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। यह कार्यक्रम शहर के सभी बूथों पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि शहर के सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। बूथ संख्या 41, 42 और 43 पर आयोजित कार्यक्रम में राजावत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर चौथमल राठौड़, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, अनिल कुमार पिंका, रमारानी दीक्षित, छगन बंजारा, अर्जुन सिंह सिकरवार, प्रमोद विजय, रतन सिंह, नरेंद्र मेरोठा, सीता, चंचल सेन, राहुल मेहता, कपिल पारेता, मनीष खंडेलवाल, सोहनलाल भील, लक्ष्मण सिंह सोनगरा, मोजीराम गुर्जर और रमेश बंजारा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।