बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ महासम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए झालावाड़ जिला यूनिट ने शुक्रवार को बैठक कर जिले से 200 कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का लक्ष्य तय किया और गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति बनाई। तैयारियों को लेकर हुई जिला स्तरीय बैठक महासम्मेलन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को झालावाड़ जिला बसपा यूनिट की बैठक खंडिया कॉलोनी स्थित एक निजी आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डालूराम मेघवला ने की। उन्होंने 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम, स्टेच्यू, सी-स्कीम में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। जिले से 200 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह जाटव ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला और विधानसभा यूनिटों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। झालावाड़ जिले से 200 कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। गांव-गांव पहुंचकर देंगे महासम्मेलन की जानकारी जिला प्रभारी मकसूद मंसूरी ने कार्यकर्ताओं से गांवों और कस्बों में जाकर बसपा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को महासम्मेलन की जानकारी देकर जयपुर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। कार्यकर्ताओं ने रखे सुझाव बैठक में बालचन्द्र बैरवा, विष्णु पंवार सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।