केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। झालावाड़ जिले के निजी स्कूलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में सीबीएसई के एक दर्जन से अधिक स्कूल हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का स्कूलों में स्टाफ द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। परिणाम को लेकर अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखा गया। झालावाड़ में इन्होंने मारी बाजी… छात्रों को सुबह से ही अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, 10वीं कक्षा के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। परिणामों को लेकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए, और स्कूल स्टाफ भी परिणाम संबंधी कार्यों में व्यस्त रहा। दिनभर छात्र अपने परिणाम जानने में लगे रहे।