झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में गुरुवार को सत्यनारायण सुमन को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने सुमन का माला पहनाकर स्वागत किया। सुमन की यह नियुक्ति आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने और उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई है। इस मौके पर झालावाड़ सेवादल अध्यक्ष नंद सिंह राठौड़, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष फारूक अहमद, ओम पाठक, नफीस शेख, विष्णु दांगी, राजकुमार मीणा, बृजमोहन यादव, लालचंद रेगर, विष्णु दयाल रेगर, पवन जैन, प्रदीप सुमन और जावेद चौधरी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी मौजूद लोगों ने सत्यनारायण सुमन को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताया कि सुमन को यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है ताकि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के तहत आमजन को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके, और उन्हें विभाग के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।