झालावाड़ जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के 5 गांवों में मंगलवार सुबह भूकंप आने से दहशत मच गई। करीब ढाई घंटे में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। भूकंप से मकानों की दीवारों में दरारें आ गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के अनुसार- रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में ही जमीन के 15 किमी अंदर था। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह करीब 7:15 बजे आया। इसके बाद 8:20 बजे और फिर 9:53 बजे झटके महसूस हुए। भूकंप के बाद के फोटोज सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों में छुट्टी की ढाई घंटे में तीन बार भूकंप के झटके महसूस होने से पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए। सुबह बच्चे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक धरती हिलने से टीचरों ने तुरंत सभी स्टूडेंट को स्कूल भवन से बाहर निकालकर खुले मैदान में बैठाया। बाद में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। भूकंप से जुड़े ग्राफिक….