झालावाड़ जिले की आठ पंचायत समितियों में पंचायत राज चुनाव के लिए आरक्षण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। बुधवार दोपहर 12 बजे बाद शुरू हुई आरक्षण लॉटरी में प्रधान और जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया। इनमें चार पंचायत समितियों में महिला प्रधान चुनी जा सकेंगी, जबकि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया अभी जारी है। पिछले चुनाव में जिले की आठ पंचायत समितियों में छह महिलाएं प्रधान बनी थीं, जबकि दो पंचायत समितियों की कमान पुरुषों के हाथ में रही थी। चार पंचायत समितियों में महिला प्रधान के लिए आरक्षण आज हुई आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार डग और बकानी पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अकलेरा में एसटी महिला के लिए सीट आरक्षित हुई है। भवानीमंडी में भी सामान्य महिला प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगी। इस तरह जिले की आठ पंचायत समितियों में चार जगह महिला प्रधान चुने जाने का रास्ता साफ हुआ है। तीन पंचायत समितियों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण झालरापाटन पंचायत समिति सामान्य होने के कारण यहां महिला और पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकेंगे। मनोहरथाना में एससी के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है, जबकि सुनेल पंचायत समिति मुख्यालय पिड़ावा में ओबीसी के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। आरक्षण के बाद ग्रामीण राजनीति में बढ़ेगी सक्रियता पंचायत राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण तय होने के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि किस पंचायत समिति में किस वर्ग का उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सकता है। ऐसे में संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आरक्षण प्रक्रिया में भाग लेने और परिणाम जानने के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचे। लॉटरी के परिणाम सामने आने के साथ ही कई दावेदारों की उम्मीदें बनी हैं, जबकि कुछ संभावित उम्मीदवारों के लिए अब समीकरण बदल गए हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों की लॉटरी पूरी होने के बाद ग्रामीण चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। कुल पंचायत समितियां: 8 सामान्य महिला: 3 सामान्य: 2 SC: 1 OBC: 1 ST महिला: 1 जिला परिषद सदस्य झालावाड़ के लिए वार्ड अनुसार आरक्षण सूची पंचायत समिति पिड़ावा — आरक्षण के अनुसार वार्ड