पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को झालावाड़ जिले की 4 पंचायत समितियों की 142 ग्राम पंचायतों में शाम 6 बजे तक 83.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 86.64 प्रतिशत मतदान बकानी पंचायत समिति में हुआ। वहीं झालरापाटन में 83.05 प्रतिशत, खानपुर में 83.47 प्रतिशत और पिड़ावा में सबसे कम 82.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के लिए 509 केंद्र बनाए गए, जहां बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। सुरक्षा के मद्देनजर 35 केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया। जिले की 4 पंचायत समितियों की 142 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। इनमें खानपुर की 40, झालरापाटन की 32, बकानी की 25 और पिड़ावा की 45 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। चारों पंचायत समितियों के 1494 ग्राम पंचायत वार्डों में वार्डपंच चुनने के लिए भी वोट डाले गए। जिले के 509 मतदान केंद्रों में से 35 को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया । सबसे ज्यादा बकानी, सबसे कम पिड़ावा में हुआ मतदान किस पंचायत समिति में कितने मतदान केंद्र