झालावाड़ के जी मेहमी स्टेडियम में पुलिस शहीद दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने शहीदों के नाम याद कर उन्हें नमन किया। एसपी अमित कुमार ने कहा कि यह दिन सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का है। हर साल 21 अक्टूबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बीते एक साल में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों की जानकारी भी दी। एसपी ने किया सबसे पहले रक्तदान इसके बाद फूल चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रखा गया। पुलिस बटालियन ने तीन-तीन राउंड फायर कर शहीदों को याद किया। एएसपी शोराजमल मीणा, कोतवाली सीआई मुकेश मीणा और एएसआई भागचंद समेत कई अधिकारी व जवान थे। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। एसपी अमित कुमार ने सबसे पहले रक्तदान कर दूसरों को प्रेरणा दी। कई पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, जिसे एसआरजी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने जमा किया। पौधारोपण का कार्यक्रम भी हुआ।