झालावाड़ में रायपुर से रघुनाथपुरा, पालखंदा और झुमकी गांव होते हुए पाटन रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर झाड़ियों का फैलाव बढ़ गया है। बरसात के बाद भी सड़क के दोनों किनारों पर सफाई नहीं हुई, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा है। भारतीय किसान संघ ने इसकी सफाई की मांग की है। किसान संघ के प्रचार प्रमुख महेश मैहर ने रायपुर PWD के जेईएन विक्रम को इस बारे में जानकारी दी है। जेईएन ने जल्द ही मार्ग ठीक कराने का आश्वासन दिया है। पालखंदा गांव के पास स्थिति ज्यादा खराब खासकर पालखंदा गांव के पास स्थिति खराब है। यहां झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आमने-सामने टक्कर का डर बना रहता है। रास्ता भी संकरा हो गया है। इस रास्ते से रोज ग्रामीण, किसान और अन्य लोग आते-जाते हैं। लोगों को जोखिम के बीच सफर करना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से सफाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। किसान संघ ने की जल्द कार्रवाई की मांग भारतीय किसान संघ ने सार्वजनिक निर्माण विभाग का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करते हुए रायपुर से रघुनाथपुरा, पालखंदा और झुमकी होते हुए पाटन रोड से जुड़ने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों को तत्काल हटवाने की मांग की है। संघ ने विशेष रूप से पालखंदा गांव के पास सड़क किनारे सफाई करवाकर आवागमन सुरक्षित बनाने पर जोर दिया है। संघ का कहना है कि सड़क सुरक्षा के मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। यदि समय रहते झाड़ियों की सफाई नहीं हुई तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को जनहित और राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।