झालावाड़ के सुनेल थाना क्षेत्र के चछलाव गांव में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से विवाहिता निकिता (25) पत्नी सुरेंद्र धाकड़ की मौत हो गई। कीड़े के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सुनेल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। निकिता की मौत से उसके 5 साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, निकिता खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे तुरंत सुनेल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज किया। हालत में सुधार नहीं होने और गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झालावाड़ रेफर कर दिया। एसआरजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन निकिता को लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनेल थाने के एएसआई भैरूलाल ने परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जानकारी दी। युवा विवाहिता की मौत से परिवार में दुख का माहौल है, वहीं पांच साल के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठने से गांव में भी शोक छाया हुआ है।