झुंझुनूं में आशा सहयोगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुबह सहयोगिनियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांगो के समर्थन में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस पर आशा सहयोगिनियों ने बताया कि उनका विरोध प्रशासन द्वारा उन पर लादे जा रहे अतिरिक्त कार्यों को लेकर है। मुख्य कार्य प्रभावित हो रहे आशा सहयोगिनियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उन्हें 'ओबीसी सर्वे' और 'राजधरा ऐप' जैसे गैर-जरूरी कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे उनके मूल स्वास्थ्य संबंधी कार्य जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करना और आयुष्मान कार्ड बनाना आदि प्रभावित हो रहे हैं। सरकार मनमानी कर रही मंजू लालपुरिया ने बताया- अतिरिक्त कार्यों देकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे उनका व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि सरकार और प्रशासन उनसे अपनी मनमानी करवा रहे हैं, जो की सरासर अन्याय है। मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन धरना मंजू लालपुरिया ने बताया- अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि उन्हें उनके मूल काम के अलावा कोई अन्य कार्य न दिया जाए। ​यदि प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया और उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो जल्द ही धरने पर बैठेंगे।