झुंझुनूं नगर परिषद ने शहर में घर-घर कचरा संग्रहण की निगरानी के लिए RFID तकनीक लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत करीब 40 हजार मकानों पर स्मार्ट कार्ड लगाए जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या के अनुसार इस व्यवस्था से कचरा संग्रहण की लाइव मॉनिटरिंग होगी और 15 मई तक सभी घरों में कार्ड लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रणाली में मोबाइल ऐप के जरिए ट्रैकिंग और नागरिकों को अलर्ट भी मिलेगा। तकनीक से होगी कचरा संग्रहण की निगरानी नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि इस तकनीक का उद्देश्य जन भागीदारी बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि कचरा संग्रहण की टीम सभी घरों तक पहुंचे। ऐप के माध्यम से रूट की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे लापरवाही की संभावना कम होगी। इस पहल के बाद नगर परिषद के पास रियल टाइम डेटा रहेगा कि किस वार्ड और किस ब्लॉक में कितना काम हुआ है। 15 मई तक पूरा होगा काम नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि नगर परिषद द्वारा विवोस कंपनी को घर-घर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी विवोस कंपनी को सौंपी है। इसी प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि 15 मई तक सभी चिन्हित घरों में RFID कार्ड लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कैसे काम करेगी RFID और ऐप व्यवस्था पारदर्शिता और जवाबदेही पर फोकस शहर के 60 वार्डों में कचरा संग्रहण को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रही हैं। कई बार पूरे क्षेत्र में काम करने का दावा किया जाता है, लेकिन स्थिति अलग होती है। नई व्यवस्था में अधिकारियों को यह जानकारी रहेगी कि वाहन तय रूट पर चल रहा है या नहीं। नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर सेवाओं में तुरंत सुधार किया जा सकेगा।