गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 'आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी' सुविधा शुरू कर दी है। इससे झुंझुनूं जिले के 3.89 लाख पात्र परिवार अब दिल्ली, हरियाणा समेत पूरे देश (कर्नाटक और तमिलनाडु को छोड़कर) के सूचीबद्ध अस्पतालों में 25 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज करा सकेंगे। हरियाणा बॉर्डर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा झुंझुनूं जिले की सीमा हरियाणा से लगती है। जिले के सूरजगढ़, पिलानी, सिंघाना, बुहाना और पचेरीकलां क्षेत्र के कई गांव सीधे हरियाणा बॉर्डर से जुड़े हैं। इन इलाकों के लोगों के लिए राजस्थान के बड़े शहरों की तुलना में हरियाणा के नारनौल, लोहारू और भिवानी जैसे शहर ज्यादा नजदीक पड़ते हैं। मेडिकल इमरजेंसी या गंभीर हादसों के समय यहां के लोग इलाज के लिए अक्सर हरियाणा या दिल्ली जाते हैं। पहले जेब से खर्च करना पड़ता था पहले जब मरीज इलाज के लिए हरियाणा या दिल्ली जाते थे, तब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में इलाज का पूरा खर्च मरीज और उसके परिवार को अपनी जेब से उठाना पड़ता था। अब 'आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी' सुविधा शुरू होने के बाद सीमावर्ती गांवों के पात्र मरीज हरियाणा और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी योजना के तहत मुफ्त और कैशलेस इलाज करा सकेंगे। पूरे देश में मिलेगा योजना का लाभ CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में 'आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी' सुविधा शुरू होने के बाद अब राजस्थान का कोई भी पात्र व्यक्ति पूरे देश में (कर्नाटक और तमिलनाडु को छोड़कर) योजना से जुड़े किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में इलाज करा सकता है। जिले के 3.89 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा इस नई सुविधा से झुंझुनूं जिले के 3.89 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी जिले में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से 38 सरकारी और 43 निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में हर महीने करीब 6 हजार TID और निजी अस्पतालों में करीब 4,500 TID जनरेट हो रही हैं। योजना को और पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए सरकार नया सॉफ्टवेयर भी लागू कर रही है। दिल्ली और हरियाणा के बड़े अस्पतालों में भी इलाज अब मरीज बिना आर्थिक चिंता के पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पतालों में भी भर्ती होकर इलाज करा सकेंगे। PMJAY से जुड़े इन अस्पतालों में इलाज के लिए मरीज को केवल अपना जनाधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। उसी के आधार पर उसे कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना में 2,179 इलाज के पैकेज शामिल मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में कुल 2,179 उपचार पैकेज शामिल हैं। इनमें कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त किया जाता है। इनमें शामिल हैं- CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की 'आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी' सुविधा के तहत अब राजस्थान का कोई भी पात्र निवासी कर्नाटक और तमिलनाडु को छोड़कर देश के किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में योजना का लाभ लेकर इलाज करा सकता है।