झुंझुनूं जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग ने तौल-माप में पारदर्शिता लाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 धर्मकांटों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। ​विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित धर्मकांटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कुल 8 धर्मकांटे ऐसे थे, जिनका विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा वैध वैरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। वैरिफिकेशन के बिना मशीनों का उपयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके कारण विभाग ने इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ​इन धर्मकांटों पर हुई कार्रवाई ​विभाग की चेतावनी, नियमों का पालन करें ​विधिक माप विज्ञान अधिकारी कहा कि कोई भी व्यापारी या धर्मकांटा संचालक विभाग से सत्यापन करवाए बिना तौल उपकरण का उपयोग नहीं कर सकता। यह विधिक माप विज्ञान अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। उपभोक्ताओं को सही माप मिलना उनका कानूनी अधिकार है।