मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 3 मई को आयोजित होगी। जिले के 21 केंद्रों पर 6483 परीक्षार्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 720 अभ्यर्थियों का इजाफा हुआ है, जिसके चलते केंद्रों की संख्या भी 18 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। ​जिला को-ऑर्डिनेटर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ओ.आर. चौधरी ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ नवलगढ़, मुकुंदगढ़, बिसाऊ और चिड़ावा में केंद्र स्थापित किए गए हैं। आधार अपडेट अनिवार्य ​नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी अभ्यर्थियों का केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।​ जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट पुराने हैं या मेल नहीं खा रहे, उन्हें परीक्षा से पहले आधार अपडेट कराने की सलाह दी गई है। यदि मौके पर फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होता है, तो परीक्षार्थी को प्रवेश मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ​1:30 बजे के बाद ‘नो एंट्री’ ​परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, लेकिन अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। सुबह 11:00 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ​720 अंकों की होगी जंग परीक्षार्थियों के लिए जरूरी ‘चेकलिस्ट’ ​एडमिट कार्ड: आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया रंगीन एडमिट कार्ड (सभी पृष्ठों के साथ)। ​पासपोर्ट साइज फोटो: एडमिट कार्ड पर चिपकाने के अलावा एक अतिरिक्त फोटो अटेंडेंस शीट के लिए। ​पोस्टकार्ड साइज फोटो: 4x6 इंच की रंगीन फोटो जिसे दिए गए प्रोफार्मा पर चिपकाकर निरीक्षक को देना होगा। ​मूल पहचान पत्र: आधार कार्ड (अपडेटेड), पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक ओरिजिनल सरकारी आईडी। पेन परीक्षा केंद्र के अंदर ही उपलब्ध करवाया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी बाहर से पेन या कोई भी स्टेशनरी सामग्री न लाएं।