जेएनयू में 11 छात्राओं की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद प्रोफेसर पद से हटाए गए कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर आकोइजाम को लोकसभा से निलंबित करने और शिकायतकर्ता महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी कांग्रेस सांसद सांसद बिमोल अकोइजाम को 9 अक्टूबर को बर्खास्त कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद अंगोमचा ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 'इनर मणिपुर' सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन वाइस चांसलर से शिकायत की अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। JNU में छेड़छाड़ की पिछली घटनाएं ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। पूरी खबर पढ़ें…