जोधपुर| बकाया पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स का आंदोलन जारी है। पेंशनर्स सोसाइटी के तत्वावधान में कुलपति कार्यालय के सामने 150 से अधिक पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। संयोजक अशोक व्यास ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू कराया। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन में पुलिस के जरिए बाधा डालने के कथित प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था और बीमारियों के बीच दवाइयों व रोजमर्रा के खर्चों का प्रबंध करना मुश्किल हो रहा है। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल की जाएगी। खातों में पेंशन राशि जमा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रो. सोहनदान चारण, प्रो. केएन व्यास, प्रो. एलएन बुनकर, प्रो. एसएन गर्ग, प्रो. रेणु शर्मा, प्रो. कल्पना माथुर, प्रो. कल्याण सिंह शेखावत, संतोष शर्मा, प्रो. डीएन माथुर, प्रो. एमपी भूतड़ा, ओमप्रकाश जोशी, ओपी पुरोहित कांता शर्मा आदि उपस्थित रहे।